{"_id":"6362cc5d1660a8551d03847c","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7262379192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से डंपर टकराने में सहचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से डंपर टकराने में सहचालक की मौत
विज्ञापन
जोनिहा (फतेहपुर)। लखनऊ से बांदा मौरंग लेने जा रहा डंपर बुधवार भोर चालक को झपकी आने से पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चला रहे सह चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के जमका निवासी गणेश साहू डंपर चालक हैं। गणेश ने बताया कि उसके साथ लखनऊ जिले के बंथरा थाना गड़रियन खेड़ा सुभाष कश्यप (22) सह चालक था। वे सह चालक को लेकर बांदा मौरंग लेने जा रहे थे।
बिंदकी के पास नींद आने पर वह पीछे की सीट पर सो गए। सह चालक सुभाष को डंपर चलाने के लिए दिया। जोनिहा चौकी के आगे महावीर गेस्ट हाउस के पास सह चालक को भी झपकी आ गई। इससे डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
तेज झटके से उसकी नींद खुली। वह डंपर में फंसा था। किसी तरह बाहर निकला। सह चालक को स्टीयरिंग में फंसा देख निकालने की कोशिश की। असफल होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कटर से डंपर की खिड़की कटकर सुभाष का शव निकाला।
सुभाष का पिता हरिश्चंद्र भी ट्रक चालक है। तीन भाई अंशु, करन, अर्जुन में सुभाष दूसरे नंबर के थे। छोटी तीन बहनें ज्योति, दीपा, मानवी हैं। प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। झपकी आने से हादसा हुआ है।