{"_id":"6356a175a86792738f5ccf71","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp72491166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी कर्मी की पत्नी से मारपीट कर छीने जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी कर्मी की पत्नी से मारपीट कर छीने जेवरात
विज्ञापन
औंग। फैक्टरी कर्मी के घर में रविवार रात बदमाश छत के रास्ते पहुंचे। आहट होने पर कर्मी की पत्नी की नींद खुल गई। तमंचा तानकर पत्नी के जेवरात लूट लिए। इसके अलावा रखे जेवरात, नकदी भी ले गए। कर्मी की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के शुक्लानगर निवासी संतराम ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर फैक्टरी गए थे। उनकी पत्नी माया, मां और पिता घर में थे। तीन बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। कमरे से 20 हजार रुपये और सोने, चांदी के जेवरात लेकर जाने लगे।
आहट सुनकर पत्नी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर दो बदमाश सीढ़ियों के रास्ते छत की ओर भागे। एक बदमाश को पत्नी ने पकड़ लिया। उसे पहचान भी लिया। बदमाश ने पहचाने जाने पर तमंचा तानकर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पत्नी के गले से मंगलसूत्र और चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की। तीसरा बदमाश भी छत के रास्ते से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।