{"_id":"63a9ea63ab69fb00772c9773","slug":"crime-fatehpur-news-knp7356031190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बेटी का रिश्ता तय करने के बाद दामाद से हड़पे तीन लाख, शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बेटी का रिश्ता तय करने के बाद दामाद से हड़पे तीन लाख, शादी से किया इनकार
Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में बेटी का रिश्ता तय करने के बाद होने वाले दामाद से तीन लाख रुपये बीमारी का झांसा देकर हड़प लिए। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। रकम मांगने पर युवक को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली। राधानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दतौली गांव निवासी जुगराज सिंह ने बताया कि राधानगर क्षेत्र के सोनही गांव में उसके एक रिश्तेदार रहते हैं।
विज्ञापन
वह 2019 में उसके घर आए। रिश्तेदार ने अपनी बेटी की शादी उसके साथ करने के लिए कहा। परिवार के लोग रिश्ते के लिए राजी हो गए। उसके पिता ने कई बार शादी की तारीख तय करने के लिए रिश्तेदार को बुलाया, लेकिन वह टालते रहा। वह नोएडा में कैंटीन चलाता है।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले रिश्तेदार ने मोबाइल पर फोन किया। बीमारी का बहाना बताकर उससे धीरे-धीरे तीन लाख रुपये ले लिए। उसने रुपये रिश्तेदार की बेटी के खाते में ऑनलाइन भेजे थे। दो माह पहले उसने रिश्तेदार से शादी करने की बात कही। तभी वह मुकर गया। शादी से इन्कार करने पर उसने रुपये वापस मांगे। रिश्तेदार विवाद पर उतारू हो गया। लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। मुकदमे में फंसाने की धमकी की रिकार्डिंग भी है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन