फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Report on six including SP leader's son

Fatehpur News: सपा नेता के पुत्र समेत छह पर रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 05 Oct 2022 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Report on six including SP leader's son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सपा नेता के पुत्र समेत छह के खिलाफ छात्र को स्कूल बस से खींचकर पीटने और अपहरण की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चकबरारी निवासी मोहन गुप्ता का पुत्र पार्थ गुप्ता कक्षा 12 में महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र है।

विज्ञापन


उसने बताया कि 26 सितंबर को छुट्टी के बाद कालेज की बस से छात्रों के साथ घर जा रहा था। स्कूल से कुछ दूरी पर लग्जरी कार से बिंदकी बसअड्डा निवासी लकी समेत पांच लोग पहुंचे। बस के आगे कार लगा दी। बस में घुसकर लकी ने साथियों संग हमला किया। बस से बाहर खींच लाए और अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन


लकी सपा के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान और ओमनी नर्सिंग होम संचालक का पुत्र है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। सुनवाई नहीं होने पर एसपी के पास पहुंचे। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर बलवा, मारपीट, अपहरण का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed