{"_id":"632cad3b34af056b5a1e0f3a","slug":"crime-fatehpur-news-knp7195647142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः सड़क हादसों में दो किसानों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः सड़क हादसों में दो किसानों की जान गई
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ/हसवा। सड़क हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। हाईवे पर हरसोखरी बाबा के मंदिर के पास हुए हादसे के कारण आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए।
ललौली थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ बबलू द्विवेदी (45) किसान थे। वह हाईवे किनारे हरसोखरी बाबा के मंदिर के पास खड़े थे। रास्ते के किनारे उनके मवेशी चर रहे थे। तभी सिधांव से यमुना की तरफ जा रहे बाइक सवारों ने किसान को टक्कर मार दी। इससे राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सिधांव गांव के बाइक सवार धर्मेंद्र पासवान (26) और उसका चचेरा भाई महेंद्र कुमार (25) घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार धर्मेंद्र पासवान के बड़े भाई धीरेंद्र पासवान की 20 सितंबर को बीमारी से मौत हो गई थी। वह अस्थियों का विसर्जन करने महेंद्र के साथ यमुना नदी के बेंदा घाट जा रहे थे। हादसे से मृतक राजेंद्र कुमार की पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक का एक बेटा जितेंद्र कुमार (22) और बेटी राखी देवी (18) भी बेहाल दिखे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने भीड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
थरियांव थाने के हसवा कस्बा चौधराना मोहल्ला निवासी गुफरान उर्फ मुन्ना पुत्र नग्गन (60) परिवार के साथ खलीलनगर मोहल्ले में रहते थे। उनकी पत्नी आसमां सिद्दीकी मलवां विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। खेतीबाड़ी की देखभाल के नग्गन अक्सर गांव आते-जाते थे। वह गांव से गुरुवार दोपहर घर जा रहे थे। हाईवे पर बिलंदा के पास डिवाइडर से स्कूटी टकरा गई। हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर बेटे अब्दुल्ला व अदीबुल्ला पहुंचे। हादसे से पत्नी आसमां व परिजन बेसुध दिखे। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उन्हें शव सौंप दिया गया है।