फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः पीएचसी में शव रखकर हंगामा

Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
ममता देवी (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है। परिजनों ने पीएचसी में शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने स्टाफ नर्स की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर मजरे गुनीर निवासी सर्वेश कुमार सविता की 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा पर पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया था। सर्वेश ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर स्टाफ नर्स प्रीति और एक दाई मौजूद थी। उनकी देखरेख में रात 11 बजे ममता ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद अधिक खून बहने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। परिजन एक नर्सिंग होम ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह ग्रामीण शव लेकर पीएचसी पहुंचे। शव को प्रसव कक्ष में रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने नर्स की लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया। सीओ बिंदकी परशुुराम त्रिपाठी व तहसीलदार सर्वेेश सिंह समेत सर्किल का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

तहसीलदार सर्वेश सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर दो बजे एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के पति सर्वेश कुमार ने स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की नाराजगी को देखकर कर्मचारी पीएचसी से नदारद हो गए। ओपीडी व इमरजेंसी बंद हो गई। बाद में एसीएमओ ने पीएचसी गोपालगंज के आसपास संचालित नर्सिंग होम और पैथालॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं पर उन्हें नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed