{"_id":"63261e4061a3881ce8503d6b","slug":"crime-fatehpur-news-knp718674974","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हेड कांस्टेबल ने एसपी को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हेड कांस्टेबल ने एसपी को दी जान से मारने की धमकी
Sun, 18 Sep 2022 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह
- फोटो : FATEHPUR
सीयूजी नंबर पर एसपी को शुक्रवार रात निलंबित हेडकांस्टेबल ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द बोले। फोन एसपी के पीआरओ ने उठाया था। हेड कांस्टेबल की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसके कुछ नजदीकियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। मोहल्ले में ही 18 मार्च को लाइसेंसी शस्त्र से गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।
हाईकोर्ट से जमानत पर जून माह में छूटा था। एसपी पीआरओ सुनील कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात 10:30 से 11 बजे के बीच एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन आया। उधर से कहा गया कि खजाना गार्द से हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान बोल रहा हूं। खजाना ड्यूटी पर फोर्स नहीं है।
विज्ञापन
पीआरओ ने आरआई, गणना कार्यालय में बात करने के लिए कहा। तभी हेडकांस्टेबल ने फोन न काटने की धमकी दी और बोला कि वह डीजीपी और एडीजी से बात करेगा। पीआरओ ने फोन काटा और आरआई को सूचित किया। गणना मुंशी ने उसी नंबर पर फोन मिलाया। मुंशी से बातचीत में कानपुर देहात में तैनात होने की बात कही।
फोन नंबर ट्रेस किया गया। कुछ मिनट दोबारा सीयूजी पर फोन किया। एसपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेल भिजवाया है। विवेचक को गोली मारने की धमकी दी। अभद्र भाषा का इस्तेेमाल किया। एसपी को संगीन मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीआरओ ने कई बार फोन काटा।
उसने बार-बार फोन मिलाया। पीआरओ ने कोतवाल अमित मिश्रा को जानकारी दी। कोतवाली फोर्स ने हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी। हेड कांस्टेबल के कानपुर देहात में होने का पता लगा। पुलिस ने दोबारा भोर पहर दबिश दी। पीआरओ की ओर से रात को हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बातचीत के समय हेड कांस्टेबल के नशे में होने की आशंका है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानपुर देहात एसपी को प्रकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।