फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः मांस न पकाने पर पत्नी को मार डाला

Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जोनिहा। मांस न पकाने पर मंगलवार की रात पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतका के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांड़ेदेवर गांव निवासी धनीराम रैदास शराब का लती है। वह मजदूरी करता है। पूछताछ में धनीराम ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात नौ बजे घर पहुंचा। उसने शराब पी रखी थी। पत्नी फूलमती (38) को मांस देते हुए पकाने के लिए बोला। पत्नी पहले सब्जी बना चुकी थी। इसलिए मांस बनाने से मना कर दिया। तभी गुस्से में पत्नी को लात-घूंसों और चिमटे से पीटा। पत्नी बेहोश हो गई। वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया था। उसकी दो साल की बेटी रात को रो रही थी। तभी उसकी नींद खुली। देखा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसने रात बीतने के बाद पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई बाबूराम को सूचना दी। बाबूराम ने प्रधान और मृतका के परिजनों को खबर दी। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के सिर, हाथ, पैर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका के भाई जीवनलाल ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मां को प्रताड़ित किए जाने की दास्तां बड़ी बेटी ने बताई है। फूलमती ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी धनीराम के साथ की थी। फूलमती की बेटी रुचि की भी शादी खांडेदेवर गांव में हुई थी। रुचि ने बताया कि मां की पहली शादी सतीश के साथ बिंदकी के सेलावन गांव में हुई थी। सतीश की 10 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मां उसके साथ रहने लगी थी। मां ने तीन साल पहले अविवाहित धनीराम से दूसरी शादी की थी। दूसरा पिता मां के साथ खराब बर्ताव करता था। अक्सर मां को पीटता था। दो साल पहले मां को एक बेटी प्रज्ञा हुई थी। सर्दी की रातों में मां को मारता-पीटता और बांधकर दरवाजे के बाहर डाल देता था। पूरी रात मां ठंड में ठिठुरती रहती थी। वह पति परशुराम के साथ कुछ दिनों से ननिहाल कल्यानपुर थाने के साईं गांव में रह रही है। घटना की सूचना पर खांडेदेवर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed