फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः वैज्ञानिक को धमकाने पर बसपा नेता व पिता पर मुकदमा

Wed, 14 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खागा। निवेश कराए रुपये मांगने पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक को फोन पर जानलेवा धमकी देने के मामले में कोतवाली खागा में बसपा नेता व उनके पिता के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली में विजय नगर निवासी सुशील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि हरदो निवासी मैकू लाल ने एक कंपनी बनाकर उनकी मां से 13 लाख रुपये निवेश कराए थे। निश्चित समय पर पैसा वापस नहीं हुआ तो उन्होंने पैसा मांगना शुरू किया गया। कंपनी बंद होने का हवाला देकर पूरा पैसा गबन कर लिया गया था। इस प्रकरण में शिकायत पर मैकू लाल ने इकरारनामा किया कि वह हर महीने 20 हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन

सितंबर में मैकूलाल ने पैसा नहीं दिया तो सुशील के बड़े भाई अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुमित कुमार ने मैकू से संपर्क किया। संपर्क नहीं होने पर उन्होंने मैकू के पुत्र व बसपा नेता दीप गौतम को फोन लगाकर पिता से बात कराने को कहा। दीप गौतम ने पैसों का हिसाब मांगने पर सुमित कुमार व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सुशील कुमार ने आडियो रिकार्डिंग सहित कोतवाली में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मैकू लाल व दीप गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed