फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। युवक की मौत पर तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लापता युवक का शव कुएं से बरामद किया गया था।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका निवासी ओम प्रकाश रैदास ने एसपी से शिकायत कर कहा था कि बेटे प्रिंसू (18) को नौ अगस्त की शाम गांव के रामलखन, कुलदीप, गोलू, छोटू, मोहित, मनीष कुमार घर से ताजिया दिखाने के लिए ले गए थे। बेटा रात को घर नहीं लौटा था। उन लोगों से दूसरे दिन पूछताछ की गई। उसे लोगों ने टरका दिया। बेटे की 12 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने दबाव बनाकर रामलखन से पूछताछ की। पता चला कि शहर से प्रिंसू को लेकर कुलदीप, गोलू, छोटू, मनीष, मोहित शहर से हथगाम चले गए थे।
विज्ञापन

हथगाम में ताजिया देखने के बाद मनीष सभी को नवाबगंज अपनी मौसी के घर ले गया था। रामलखन अकेले घर लौट आया था। इसके बाद से प्रिंसू लापता था। अलौदीपुर स्थित से कुएं में 13 अगस्त को उसका शव मिला था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed