{"_id":"6318ec8e07f01f03b3241133","slug":"crime-fatehpur-news-knp716938369","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। स्वाट टीम और बिंदकी पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 10 लाख कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
बिंदकी सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि स्वाट टीम विनोद मिश्रा और बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने फरीदपुर मोड़ के पास से बुधवार को स्मैक तस्कर मो.रफीक निवासी नासिरपीर सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी बाराबंकी से स्मैक लेकर आता था। आरोपी ने शहर के कई स्मैक तस्करों के नाम कबूले है। टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जल्द और भी स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में एक मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्मैक तस्कर को स्वाट टीम और बिंदकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे कोतवाली पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
जिले के कई स्थानों पर स्मैक की तस्करी करने वालो रफीक की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी। जबकि शहर के कई स्थानों पर स्मैक की बिक्री होती है।
शहर क्षेत्र के नासिरपीर, पीरनपुर, नजबुद्दीन शाह बाबा की मजार, ज्वालागंज, राधानगर सहित कई स्थानों पर स्मैक की बिक्री होती है। स्मैक कारोबारियों पर कोतवाली पुलिस को चाबुक नहीं चलता है।