{"_id":"6317a29495c4262a491a7883","slug":"crime-fatehpur-news-knp716758950","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर की छत बनाने में लापरवाही पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर की छत बनाने में लापरवाही पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत की मरम्मत में ठेकेदार ने मानकों में अनियमितता की। मानक विहीन कार्य के आरोप में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति की क्षति समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने एफआईआर में बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय की छत की मरम्मत के लिए 27 दिसंबर 2021 को निविदा मांगी थी। कानपुर कैंट थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज निवासी राम किशोर शर्मा की फर्म को 4,99,654 रुपये में टेंडर दिया था।
21 मार्च को कार्य पूरा हुआ। परिक्षेत्रीय अभियंता प्रयागराज और सीओ लाइन की ओर से संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया। इसके अलावा अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से छत मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विभाग की जांच में 15 अप्रैल 2022 प्रधान लिपिक कार्यालय, मुख्य भवन की छत, डीसीआरबी के बरामदे की छत में मुर्गा जाली नहीं पाई गई।
ठेकेदार की ओर से छत की मरम्मत का मानक विहीन कार्य पाया गया। बारिश होने पर छत में दरारे पड़ गई। दीवारों के किनारे पानी कमरों में भरने लगा है।
सहायक अभियंता एसके गुप्ता और अवर अभियंता अरुण कुशवाहा की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।