फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः सांड़ ने बाइक समेत किसान को पटका, मौत

Tue, 05 Jul 2022 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
crime
जयदीप उर्फ नीलू सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। साड़ ने बाइक सवार किसान की जान ले ली। खेत देखने के बाद किसान बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सांड़ ने बाइक समेत किसान को सड़क पर पटक दिया। इसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी जयदीप उर्फ नीलू सिंह (40) मंगलवार दोपहर मोटरसाइकिल से अपने खेत देखने धनकामई गांव गए थे। वापस गांव लौटते समय सामने से आ रहे सांड़ ने उन्हें बाइक समेत सड़क पर उठाकर पटक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जयदीप अपने भाई बबलू सिंह, संदीप सिंह और गुड्डू सिंह में सबसे छोटे थे। जयदीप की मौत पर पिता भानुप्रताप सिंह, मां दुर्गावती देवी, पत्नी सत्या सिंह, बेटे ऋतिक सिंह, बेटी श्रृष्टि सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed