{"_id":"62867363abaa461763438221","slug":"crime-fatehpur-news-knp6976985167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन रोकेगा, किस में दम, अवैध स्टैंड चलाएंगे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन रोकेगा, किस में दम, अवैध स्टैंड चलाएंगे हम
विज्ञापन
शहर के ज्वालागंज में जीटी रोड किनारे खड़ी टैंपो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर में एक भी वैध वाहन स्टैंड नहीं है। कई स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध वाहन स्टैंड चल रहे हैं। निजी बस हों या फिर टेंपों सभी से शहर की सड़कों के फुटपाथों पर कब्जा कर मनमानी वसूली की जा रही है। बिना उनकी अनुमति के कोई वाहन स्टैंड के आसपास से सवारी भरकर गुजर नहीं सकता। मुख्यमंत्री के 24 घंटे के अंदर अवैध वाहन स्टैंड बंद करने के आदेश का वाहन स्टैंड संचालकों पर कोई असर नहीं पड़ा।
ज्वालागंज रोडवेज बस स्टैंड के समीप ज्वालागंज में खागा व थरियांव के लिए टेंपो स्टैंड संचालित है। टेंपो का नंबर लगाने के लिए संचालक 20 रुपये प्रति कूपन जारी करते हैं। यह कूपन सिर्फ एक ही चक्कर के लिए प्रभावी होता है।
अशोक नगर से गाजीपुर, शाह, बहुआ कस्बे के लिए टेंपों चलते हैं। इन दोनों मार्गों पर चलने वाले टेपों की संख्या 200 से अधिक है। गाजीपुर शाह के लिए 20 रुपये और बहुआ जाने के लिए एक चक्कर का कूपन 25 रुपये निर्धारित है। इसके बाद ही टेंपों यहां से सवारी भरकर जा सकता है।
विज्ञापन
असोथर कस्बे से थरियांव, गाजीपुर, नरैनी के लिए टेंपो संचालित हैं। इन मार्गों पर चलने वाले टेंपों की संख्या 45 है। इस मार्ग पर आने-जाने दोनों तरफ के लिए अलग-अलग कूपन की व्यवस्था है। यहां दो दसक से वसूली होती आ रही है। प्रशासन मूकदर्शक बना है।
बहुआ से गाजीपुर, फतेहपुर, ललौली और दतौली के लिए टेंपो संचालित होते हैं। एक सैकड़ा से अधिक संचालित होने वाले टेपों से सवारी लेकर जाने पर कूपन व्यवस्था लागू है। यहां से 10 से 15 रुपये प्रति कूपन वसूल किया जाता है।
बिंदकी बस स्टैंड से चौडगरा, ललौली, बकेवर के लिए टेंपो संचालित होते हैं। दो सौ से अधिक चलने वाले टेंपो से प्रति चक्कर 30 रुपये वसूला जाता है। इस स्टैंड को लेकर काफी बवाल हो चुका है, लेकिन प्रशासन के दखल के बावजूद स्टैंड बंद नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिले हैं। अवैध स्टैंड हटाए जाएंगे। सड़क किनारे की कब्जा हो चुकीं पटरियां भी खाली कराई जाएंगी। सभी बड़े दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
- अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी