फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन में असलहा फैक्ट्री का खुलाशा करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हथगाम पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तमंचा बनाने की एक फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस ने दो अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 बने, छह अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पाताल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंगलवार की रात हथगाम थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने इमादपुर गांव के सूखा तालाब के पास असलहा बनाते दो लोगों को पकड़ा। इन लोगों ने अपने नाम खासमऊ निवासी राजेश विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना और सुनील कुमार सिंह बताए। राजेश विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना सरगना है। दो साल पहले राजेश को ललौली पुलिस ने असलहा फैक्टरी के साथ पकड़ा था। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। दूसरे आरोपी सुनील कुमार सिंह पर भी गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन

गैंगस्टर राजेश ने अपने चाचा भगौना विश्वकर्मा से असलहा बनाना सीखा है। उसके चाचा के हाथों की बनाई चार कार्बाइन खागा कोतवाली के मालखाने में जमा हैं। भगौना की कुछ सालों पहले मौत हो चुकी है। डेढ़ दशक पहले यमुना कटरी क्षेत्र में सक्रिय रहे दस्यु उमर, शंकर केवट गिरोह को भगौना विश्वकर्मा असलहे बनाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed