फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

बराती-घराती भिड़े, तोड़फोड़, पांच घायल

Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बारात के दौरान हुए मारपीट में घायल बाराती। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज (फतेहपुर)। बारात में खाने खत्म होने पर गुरुवार रात बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारी गई। बारातियों के वाहन में तोड़फोड़ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इसके बाद बरात बिना दूल्हन के लौट गई। पुलिस ने पांच घायल बरातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वधू पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी रामराज लोधी के बेटे अचल सिंह उर्फ हुकुम सिंह की बरात हुसैनगंज के अहमदपुर उर्फ अचाकापुर गांव आई थी। गांव के दयाराम लोधी की पुत्री लता से अचल की शादी होनी थी। अगवानी के बाद रात 11 बजे बराती खाना खाने पहुंचे। बरात में खाना खत्म होने पर विवाद होने लगा। दूल्हे के पिता रामराज ने बताया कि उन्होंने खाना खत्म होने से बारात की बेइज्जती का वास्ता देकर दयाराम से शिकायत की। दयाराम खाने की बात पर उलझने लगा। विरोध करने पर विवाद हो गया। दयाराम और अन्य घरातियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में दूल्हे के पिता रामराज, भाई नवीन, चचेरे भाई कमलेश, लवकुश, ममेरा भाई बिंदकी तेंदुली निवासी बबलू घायल हो गए। उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई। बारातियों की तीन बाइक छूट गई हैं। रुपये और जेवरात भी छीने गए हैं। आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोग उनका पीछा करते जिला अस्पताल तक आए उधर, दूल्हन के पिता दयाराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि खाने की बात को लेकर रामराज विवाद करने लगे। उसके बाद बारात वापस ले गए। इससे उनकी पुत्री तनाव में है। दुल्हन के चचेरे भाई लवकुश, जितेंद्र को बीच-बचाव में बारातियों ने पीट दिया। दोनों पक्षों के विवाद के बाद बारात रात 12:30 बजे लौट गई। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की तहरीर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed