फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

स्कूल में नर्तकियों का डांस, प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। असोथर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रतनतारा के परिसर में एक तिलक कार्यक्रम में नर्तकियों के डांस का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में डीएम अपूर्वा दुबे ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। डीएम के निर्देश पर बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय रतनतारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अमौली ब्लाक के एक परिषदीय विद्यालय में स्कूली ड्रेस में बच्चे के द्वारा कूड़ा गाड़ी खींचे जाने के प्रकरण पर विभाग ने जांच बैठा दी है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले संज्ञान में आए हैं। रतनतारा स्कूल में नर्तकियों के डांस के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे प्रकरण की जांच एबीएसए अमौली से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed