फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

Mon, 02 May 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
शीबा बानो की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। चाचा के साथ मायके ईद मनाने जा रही गर्भवती महिला की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लिया है। चालक भाग निकला।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के तकिया निवासी साबित अली (35) भतीजी शीबा बानो (23) पत्नी मोहम्मद इरफान निवासी कोड़ार थाना ललौली को बाइक से लेकर घर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर पूर्वी बाईपास के पास रविवार शाम प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आने से शीबा बानो की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा साबित अली को चोटें आईं। शीबा बानो पांच माह की गर्भवती थी। महिला का पति दो माह पहले सउदी अरब गया है। बहन की मौत की खबर पर भाई जुबैर जबलपुर से गांव पहुंचा। मृतका की दो बड़ी बहनें समा, शबाना और छोटी शब्बो है। पिता साबिर अली ने बताया कि बेटों और बेटियों के बचपन में ही पत्नी नजमा की मौत हो गई थी। किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण किया था। चार साल पहले शीबा की शादी की थी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed