{"_id":"62261db2fd0e0f418872e984","slug":"crime-fatehpur-news-knp6842612194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों से घंटे चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों से घंटे चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर। मंदिरों से घंटे चुराने वाले दो शातिरों को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से चोरी के कुछ घंटे मिले हैं।
मंदिरों से शहर, ललौली, बिंदकी, मलवां थाना क्षेत्र में घंटे चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे रहे थे। मलवां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि सहिली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी कल्लू रैदास, अरविंद रैदास को साहिली के पास गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से पांच किलो वजन के पीतल के घंटे मिले। दोनों ने धारुपुर गांव से सिद्धेश्वर धाम से 27 फरवरी की रात घंटे चोरी किए थे। इसके अलावा दलीपुर स्थित रारा गोशाला हनुमान मंदिर से 27 फरवरी की रात पांच किलो पीतल के घंटे मिले हैं।
एक माह पहले भी पकड़े गए थे
दोनों शातिरों को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर से घंटे चोरी किए थे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार कोतवाली के एक सिपाही ने दोनों को लेनदेन के बाद छुड़वा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद से यह लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों की बाइक छूटने से पुलिस को ठोस सुराग मिला। बाइक अरविंद के चाचा की है। वह चाचा से बाइक शादी में जाने की बात कहकर लाया था।