{"_id":"62261db30f6f7055074c3f95","slug":"crime-fatehpur-news-knp6842591179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर छात्र फांसी पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर छात्र फांसी पर लटका
विज्ञापन
फतेहपुर। व्हाट्सएप स्टेटस में सुसाइड नोट लगाकर सोमवार को स्नातक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके फौजी भाई ने स्टेटस देखकर परिजनों को सूचना दी।
जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुसाइड नोट में छात्र ने किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर निवासी संदीप कुमार पासवान (21) रामाअग्रहरि डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह अकेले रहता था। बाकी परिवार के लोग गांव फतेहपुर टेकारी में रहते हैं।
विज्ञापन
संदीप ने सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया। स्टेटस लद्दाख में तैनात फौजी बड़े भाई मनोज कुमार ने देेखकर परिजनों को खबर दी। पेट्रोल पंप कर्मचारी भाई पवन कुमार जयरामनगर पहुंचा।
उसने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास मोहल्ले के लोगों के भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज अरुण यादव मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे में पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से संदीप का शव लटका हुआ था। घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। भाई पवन ने बताया कि संदीप के आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही है।
घटना से पिता छेदीलाल और मां सुमित्रा देवी बदहवास दिखे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
जिंदगी से तंग होना सुसाइड नोट में लिखा
स्टेटस में छात्र ने जो सुसाइड नोट लगाया था। उसमें आई मिस यू माई फैमली लिखा है। कागज पर सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने आप से खुदकुशी कर रहा हूं। कोई किसी को कुछ नहीं बोलेगा।
मैं अपने आप से तंग आ चुका हूं। मुझे जीने का और मन नहीं है। मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा है। वह फांसी लगा रहा है। माई राइटिंग। माता-पिता का धन्यवाद दिया है। उसने अपने हस्ताक्षर भी बनाए हैं।