{"_id":"62000aa8350559597a2631fd","slug":"crime-fatehpur-news-knp6792200120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात गए युवक का गांव किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात गए युवक का गांव किनारे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर (फतेहपुर)॥। बरात में शामिल होने के लिए घर से निकले एक युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर पड़ा मिला। पत्नी ने चार लोगों पर पति की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने का इंतजार है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी लवकुश गौतम (36) मजदूरी करता था। शनिवार शाम लवकुश गांव के ही हेमचंद्र प्रजापति की बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। बरात सेमरहा गांव गई थी। पत्नी सुजाता के मुताबिक रविवार सुबह हेमचंद्र का भाई सुधीर घर आया और बताया कि उसका पति लवकुश गांव के बाहर शराब के नशे में बेहोश पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह बच्चों के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंची। वहां उसके पति का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। सुजाता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
सुजाता का आरोप है कि गांव के चार लोगों ने मारपीट कर लवकुश की हत्या की है। लवकुश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। लवकुश के परिवार में पत्नी सुजाता, दो बेटे गुलशन (10) व सानू (दस महीने) व पुत्री आंचल (7) हैं। थाना प्रभारी घोष जयचंद्र भारती ने बताया कि पो
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।