{"_id":"61bf84d5c9b5610a00271b35","slug":"crime-fatehpur-news-knp670538242","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी रजा समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी रजा समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर हमले के मामले में पुलिस ने चेयरमैन पुत्र और सभासद हाजी रजा समेत चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। भाजपा नेता की ओर से लूट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शहर के लाला बाजार निवासी फैजान रिजवी पर 22 नवंबर को नगर पालिका के पास हमला हुआ था। घटना सीसीटीवी कैद में हुई थी। फैजान की तहरीर पर चेयरमैन पुत्र व सभासद हाजी रजा, सभासद राहत, जुनैद उर्फ जुन्ना, गुलाम, शमशाद समेत 15-20 के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, सेवन सीएल एक्ट, गालीगलौज आदि का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने घटना के 25 दिन बाद जेल में निरुद्ध हाजी रजा, सभासद राहत, जुनैद, शमशाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामले में आबूनगर का आरोपी गुलाम फरार है। पुलिस विवेचना के दौरान चेतन यादव को प्रकाश में लाई है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।