{"_id":"61a285edf5477e26a35e637d","slug":"crime-fatehpur-news-knp666449566","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार रात दो लोगों की मौत हो गई। हादसों से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर मोहल्ला निवासी आकाश तिवारी (25) बाइक से अपने ससुर देवेंद्र कुमार शुक्ला निवासी सिविल लाइन के साथ रिश्तेदार के घर बिंदकी गया था। जहां से लौटते समय पनई चौराहे के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार ससुर-दामाद सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सिर में चोट लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हुआ। ससुर को भी चोटें आई। दोनों को स्थानीय लोगों ने बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। आकाश एक नमकीन की कंपनी में सेल्समैन था।
उधर, मलवां थाना क्षेत्र के ही धारूपुर गांव निवासी रामआसरे लोधी (42) किसान थे। वह बाइक से फतेहपुर किसी काम से आया थे। वापस लौटते समय कोढ़ई मोड़ के पास उसकी बाइक में लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई शिवभूषण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।