{"_id":"611d45be8ebc3e79c749e73e","slug":"crime-fatehpur-news-knp6468911152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नगदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से नगदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। बंहरौली गांव में मंगलवार रात सेंध लगाकर किसान के घर से चोर बक्सा उठा ले गए। नगदी और जेवर चोरी करके बक्सा खेत में फेंक दिया।
गांव निवासी फुल्लन लोधी घर के बाहर रात को परिवार के साथ सोए थे। सुबह नींद खुली तो पीछे कमरे की दीवार में सेंध लगी देखी। कमरे से बक्सा गायब था। खोजबीन में बक्सा खेत में पड़ा मिला। फुल्लन ने बताया बक्से में करीब 20 हजार कीमत के चांदी के जेवर और दो हजार नगद थे। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया घटना की जांच की जा रही है।
बिंदकी में फिरोजपुर गांव के पास लाल मोहम्मद निवासी लंका रोड बिंदकी ने ऑटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। सुबह जब लाल मोहम्मद दुकान पहुंचा तो उसे चोरी की बात पता चली। उसने बताया कि करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने कोतवाली में चोरी की सूचना दी है। इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।