{"_id":"611d444a8ebc3e79d268e41c","slug":"crime-fatehpur-news-knp646890470","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने बेच दिया लहसुन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने बेच दिया लहसुन, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। 28 जुलाई को ट्रक में लहसुन लोड करके राजस्थान से पटना के लिए निकले चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर पूरी लहसुन बिंदकी में बेच दी। इतना ही नहीं घटना करने के बाद वह लापता हो गया। ट्रक चालक जब पटना नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने राजस्थान के व्यापारी से शिकायत की। ट्रक चालक से संपर्क नहीं हुआ तो व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया। राजस्थान पुलिस बुधवार को बिंदकी पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पैसा बरामद किया। पुलिस उसे राजस्थान ले गई है। दूसरे साथी व ट्रक की तलाश जारी है।
राजस्थान के जनपद बारा के छिपाबड़ोद थानाक्षेत्र से व्यापारी मनोज गर्ग ने एक ट्रक में लहसुन लोड कराकर 28 जुलाई को पटना के लिए रवाना किया था। ट्रक चालक आमिर उर्फ टोना निवासी नरैचा थाना जाफरगंज, फतेहपुर व उसका एक साथी राजू निवासी मुंबई लहसुन लेकर निकले लेकिन पटना नहीं पहुंचे। जब ट्रक पटना नहीं पहुंचा तो इसकी शिकायत मनोज गर्ग को मिली।
उसने आमिर व दूसरे युवक से संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिले। ट्रक भी गायब मिला। खोजबीन के बाद जब ट्रक व लहसुन के बारे में पता नहीं चला तो मनोज ने छिपाबड़ोद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच के बाद छिपाबड़ोद थाने की टीम बिंदकी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी ट्रक चालक आमिर उर्फ टोना को ललौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लहसुन व्यापारी मनोज गर्ग की एफआईआर पर यह कार्यवाही की गई है। आमिर का साथी राजू मुंबई में और उसके पास ट्रक है। आमिर ने पूछताछ में बताया कि उसने बिंदकी कस्बे में लहसुन तीन लाख 40 हजार रुपये में बेची थी। पुलिस ने उसके पास से बिक्री के दो लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए। साथी राजू व ट्रक की तलाश राजस्थान पुलिस कर रही है।