{"_id":"611d444b8ebc3e7a0d5b7512","slug":"crime-fatehpur-news-knp6468889113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाना और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाना और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। थानाक्षेत्र के गेंडूरी गांव में कारखाना और इलेक्ट्रॉनिक दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने नगदी और सामान पार कर दिया। कारखाना मालिक ने गांव के ही एक युवक पर चोरी की आशंका जताई है। कारखाने के कुछ औजार खेत पर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गेंडूरी गांव निवासी महेंद्र कुमार घर के एक हिस्से में आटा-तेल चक्की कारखाना और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोले हैं। महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह नींद खुली, तभी कारखाने का दरवाजा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
कारखाने से छह हजार नगद और औजार चोरी हुए। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से 14 हजार रुपये और सामान चोर चुरा ले गए। चोरी के बारे में गांव वालों से पूछताछ की, तभी पता चला कि एक युवक सुबह खेत की तरफ झोला लेकर गया था। खेत में झोले से कुछ सामान निकाल कर फेंकते उसे लोगों ने देखा था। वहीं कारखाने के कुछ औजार पड़े मिले। युवक की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।