फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

किसान के खाते से 50 हजार की रकम हुई पार

Thu, 22 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। एटीएम कार्ड से नगदी निकालने के कुछ घंटे बाद किसान के खाते से 50 हजार की रकम निकल गई। मामले की किसान ने बैंक और राधानगर पुलिस चौकी में शिकायत की। चौकी पुलिस पर पीड़ित ने टरकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बा निवासी रामस्वरूप का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा राधानगर में खाता है। उसने बुधवार शाम बैंक के एटीएम बूथ से 50 हजार निकाले और घर चला गया था। गुरुवार सुबह मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकने का मैसेज देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए। रामस्वरूप बैंक पहुंचा और शिकायत की। बैंक कर्मचारियों ने एटीएम कार्ड बंद कराने के लिए ले लिया और पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

वह राधानगर चौकी पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे साइबर सेल में शिकायत करने के लिए भेज दिया। पुलिस कार्यालय बंद हो जाने की वजह से वहां भी कोई नहीं मिला। चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया मामला साइबर सेल का है। इसी वजह से जांच के लिए भेजा गया था। रुपये निकालते समय किसी ने एटीएम का कोड और एटीएम की डिटेल ले ली होगी। जिससे ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed