फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

कर्ज में डूबे अधेड़ ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। कर्ज में डूबे अधेड़ ने सोमवार सुबह करीब पांच बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के निधवापुर गांव निवासी पन्ना लाल निषाद का पुत्र चंद्रबली निषाद (45) एक पूर्व प्रधान का करीबी था। गांव में लोगों से पीएम आवास, शौचालय समेत अन्य कामों के नाम पर रुपये ले लेता था। धीरे-धीरे ग्रामीणों का काफी कर्ज हो गया था। इस बार चंद्रबली का करीबी प्रधानी का चुनाव हार गया। जिसके बाद लोगों ने चंद्रबली पर रुपये लौटाने का दबाव मनाना शुरू कर दिया। बकाया मांगने के लिए लोग अक्सर गर आते थे।
विज्ञापन

इन बातों को लेकर घर में भी विवाद होता था। वह शराब पीने का भी लती था। पत्नी गरीबिया ने बताया पति चंद्रबली रविवार रात कमरे में सोए थे। भोर करीब पांच बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़कर पहुंचे। कमरे में पति लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीरज यादव मौके पर पहुंचे। तमंचा मृतक के अंगुलियों में फंसा था। कनपटी के नीचे गोली गर्दन के पास लगी थी। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रबली निषाद ने एक माह पहले भी जान देने का प्रयास किया था। उस समय मामला पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था।
ग्रामीणों में चर्चा रही कि पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया होता तो शायद यह घटना नहीं होती। मृतक चंद्रबली काफी दिनों से अपने पास तमंचा रखता था। करीब एक माह पहले उसने घर में विवाद के बाद गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने तमंचा बरामद करना मुनासिब नहीं समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed