फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

विवाहिता ने दी जान, मायके पक्ष ने की मारपीट

Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
असोथर (फतेहपुर)। एक नवविवाहिता ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरालीजनों ने शनिवार सुबह दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मायके पक्ष की महिलाओं ने ससुरालीजनों के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। मायके वालों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी गोरेलाल की बेटी राधा (26) की शादी 18 अप्रैल 2016 को असोथर थाने के कंधिया (छेदीपुर) निवासी राकेश के बेटे आशीष से हुई थी। दोनों रिश्तेदारी में ममेरे भाई-बहन लगते थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आशीष मुंबई कमाने चला गया था। कुछ दिनों के लिए एक माह पहले लौटा थाफिर चला गया। ससुर राकेश ने बताया कि रात को सभी लोगों को बहू खाना खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। वह सुबह कमरे से बाहर नहीं आई। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई। दरवाजा न खुलने पर
विज्ञापन

तोड़ा गया। छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से शव लटका देखा। यह देखकर पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई। मायके पक्ष से एक ट्रैक्टर में महिलाएं और परिवार के लोग पहुंचे। वह लोग राधा का शव देखकर ससुराल पक्ष की महिलाओं से भिड़ गए। सास, ननद को पकड़ लिया। मारपीट चालू हो गई। किसी तरह से पुलिस ने बीच बचाव किया। ससुर राकेश ने बताया कि बहू की बेटे से फोन पर बातचीत होती थी। वह बेटे को मुंबई से वापस आने के
विज्ञापन
विज्ञापन

लिए कहती थी। उनकी बेटी की मार्च में शादी है। बेटा अपनी बहन की शादी में गांव लौटता। राधा के पिता गोरेलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी को दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारापीटा करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके पक्ष ने पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोप के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed