{"_id":"5e0f8f4b8ebc3e87b75cae98","slug":"crime-fatehpur-news-knp536157761","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, जान लेने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज (फतेहपुर)। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए एक 25 साल के विवाहित युवक ने गुरुवार शाम नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। गला और मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने बच्ची को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की मासूम का जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। वह ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई करती है। कक्षा पांच की छात्रा है। ननिहाल के एक परिवार में तेरहवीं संस्कार का आयोजन था। गांव का ही अमित (25) भी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। तेरहवीं संस्कार में खाने के बाद घूम रहा था। तभी उसकी नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची को पचास रुपये दिए और कहा कि गांव के बाहर पड़ोसी गांव तक का रास्ता दिखा दे, वह अकेले रास्ता भटक जाएगा। झांसे में आकर बच्ची साथ चली गई। रास्ते में नवनिर्मित नलकूप में बच्ची को ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी।
सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्वॉट टीम ने पड़ोसी गांव के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बच्ची का पिता सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि नाबालिग बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएनए सैंपल समेत अन्य साक्ष्यों के साथ आरोपी को जेल भेजा जाएगा।