फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

कैब पर फेसबुक में की टिप्पणी, हथगाम में एफआईआर

Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
हथगाम (फतेहपुर)। फेसबुक में कैब का विरोध जताने वाले दो लड़कों ने आरएसएस और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। आईडी में लिव इन हथगाम लिखा होने के कारण यहां हथगाम थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों पर आईटी एक्ट की कार्रवाई हुई है। पुलिस की सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

हथगाम थानेदार आदित्य कुमार सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज कराई है। फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले मोहम्मद जीशान सिद्दकी और खुशनूर हैं। दोनों की आईडी में लिव इन हथगाम फतेहपुर उत्तर प्रदेश लिखा है। फेसबुक पर टिप्पणी में कई लोगों ने विरोधाभासी कमेंट होने लगे। टिप्पणी में आरएसएस और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। बता दें कि शहर कोतवाली में कैब बिल का विरोध करने वाले एक सैकड़ा लोगों
विज्ञापन

के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में सरकार के लागू बिल का विरोध करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी ऐसा भड़काऊ पोस्ट डालेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में विस्तार से जांच हो रही है और यह पोस्ट वास्तव में किसने डाली है इसकी भी जानकारी की जा रही है। दोनों के सटीक पते के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed