फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

आटा चक्की की रॉड में फंसकर महिला की मौत

Wed, 18 Dec 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime
हुसैनगंज (फतेहपुर)। हसऊपुर गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की आटा चक्की के रॉड में फंसकर गिरने से मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के चलते उसे पीटा जा रहा था, वह बचने के लिए भागी तो धक्का देकर ससुराल वालों ने उसे मार डाला। हुसैनगंज पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी विशेसर मौर्या की बेटी सोनी देवी (22) की शादी अवधेश मौर्या के साथ तीन साल पहले हुई थी। घर के एक हिस्से में अवधेश का आटा चक्की कारखाना है। पिता विशेसर ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक ओर सोने की चेन की मांग करते थे। उसे अक्सर लात घूंसों, डंडे से मारापीटा करते थे। कारखाने में मंगलवार रात लगभग नौ बजे बेटी पहुंची थी। उसके साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की। वह बचाव
विज्ञापन

के लिए भागी तो बेटी को धक्का देकर रॉड में ससुराल पक्ष ने फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति, ससुर मुन्नू लाल, सास, ननद सुलोचना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पति और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी खाना लेकर कारखाने में आई थी। वह चक्की के पास खाना रखने जा रही थी, तभी उसकी साड़ी रॉड में फंस गई। उसके तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

से गिरने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचा। सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत हो चुकी थी। सोनी की दो साल की एक बेटी रिया है। महिला इन दिनों तीन माह की गर्भवती थी। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed