{"_id":"60bfb5548ebc3e80e87216e0","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp633016662","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के साथ ही दारोगा को हेड कांस्टेबल ने दी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के साथ ही दारोगा को हेड कांस्टेबल ने दी गाली
विज्ञापन
हथगाम। शराब के नशे में धुत सिपाही ने सोमवार रात बेलहापर गांव में हंगामा किया। गांव के लोगों के साथ अभद्रता की और रोकने पहुंचे दारोगा के साथ भी गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों को मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ा। किसी तरह उसे हथगाम सीएचसी ले जाया गया। जहां मेडिकल हुआ। मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
सोमवार रात कंट्रोल रूम की सूचना पर हथगाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश सिंह सिपाहियों के साथ बेलहापर गांव पहुंचे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया की जब वह गांव पहुंचे तो वहां मौजूद सिपाही चंद्र शेखर पांडेय शराब के नशे में ग्रामीणों को गाली दे रहा था। डंडा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ रहा था। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।
जब उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराकर उसे गाड़ी में बैठाना चाहा तो वह उन्हें भी गाली देने लगा। सिपाहियों की मदद से किसी तरह उसे गाड़ी में बैठाकर हथगाम सीएचसी लाया गया। जहां मेडिकल हुआ। मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई। प्रकरण की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इंस्पेक्टर हथगाम एपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसका पालन कराया जाएगा।