{"_id":"6087101d8ebc3e8d03346963","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp625543653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
प्रेमनगर। बाइक चालक युवक को चौकी चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव क्षतविक्षत हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के तौरा गांव निवासी सर्वेश कुमार (22) पुत्र नरसिंह, सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक से हथगाम के लाल का पुरवा स्थित ननिहाल से लौट रहा था। वह जैसे ही चौकी चौराहे से प्रेमनगर की ओर बढ़ा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया और भाग निकला।
सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।