{"_id":"60870f648ebc3e59274e1ad0","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6255430107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को जाते समय बाइक से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को जाते समय बाइक से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। मतदान करने जा रही महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्रत्याशी पुत्र लेकर जा रहा था। हादसे के बाद प्रत्याशी पुत्र महिला को नर्सिंग होम लेकर गया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। जहां इलाज के अभाव में महिला की तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा जाफरगंज की रहने वाली मुन्नी देवी (55) पत्नी स्व. सौखीलाल सोनकर सोमवार की दोपहर घर में थी, तभी जाफरगंज से एक प्रत्याशी पुत्र घर पहुंचा और मुन्नी देवी को बाइक पर बैठाकर मतदान केंद्र ले जाने लगा।
रास्ते में मुन्नी देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। युवक उन्हें एक डाक्टर के पास ले गया। जहां से उन्हें नर्सिंग होम भेजा गया। नर्सिंग होम के डाक्टर ने महिला की हालत नाजुक बताई तो युवक, महिला को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
इलाज न मिलने से एक घंटे तड़पने के बाद महिला की नर्सिंग होम में ही मौत हो गई। महिला की पहचान होने पर नर्सिंग होम संचालक ने इसकी सूचना उसके पुत्रों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। पुत्र छोटू सोनकर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशी पुत्र की बाइक से गिरकर महिला के घायल होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।