{"_id":"60845bb08ebc3ec19c51ba0c","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6252233141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : साड़ी बांटने पर प्रत्याशी सहित चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव : साड़ी बांटने पर प्रत्याशी सहित चार पर एफआईआर
विज्ञापन
बकेवर। पंचायत चुनाव में साड़ी वितरण के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला डारी बुजुर्ग गांव का है। जहां जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारा शुक्रवार की रात साड़ी बांटी जा रही थी। तभी वहां पर पुलिस पहुंच गई। इससे भगदड़ मच गई।
बकेवर के मुसाफा चौकी इंचार्ज मलखान सिंह शुक्रवार की रात गश्त करते हुए डारी बुजुर्ग गांव पहुंचे थे। यहां पर पता चला कि गांव के लोगों को साड़ी बांटी जा रही है। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो साड़ी बांट रहे लोग भागने लगे और ग्रामीण भी भाग निकले।
पुलिस ने मौके से चुनावी पंफलेट, साड़ियां बरामद कीं और उसी के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राजेश सिंह निवासी करचलपुर थाना औंग, बलराम सिंह निवासी डारी बुजुर्ग थाना बकेवर, राम सिंह निवासी डारी बुजुर्ग, श्रीपाल सिंह निवासी डारी खुर्द के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।