{"_id":"6050fb238ebc3ec39f5dbef8","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp618069349","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन निर्माण कंपनी का लाखों का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन निर्माण कंपनी का लाखों का तार चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र सथरियांव गोदाम से रेलवे लाइन निर्माण कंपनी का कॉपर वायर चोरी हो गया। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
एलएनटी इनवेंसा कंपनी में धीरेंद्र नारायण मिश्रा प्रशासन प्रबंधक हैं। नई रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने का काम चल रहा है। प्रबंधक का आरोप है कि सथरियांव गोदाम से 207 मीटर कॉपर वायर 23 और 24 फरवरी की रात चोरी हुआ है। सिक्योरिटी अधिकारी रवींद्र कुमार की ओर से चोरी की सूचना दी थी। सिक्योरिटी की जांच की गई।
मौके पर 24 घंटे गार्ड ड्यूटी पर थे। घटना की रात ड्यूटी पर जितेंद्र कुमार निवासी समदाबाद शाह, अनिल कुमार निवासी बदले का पुरवा महोई मकनपुर, विनीत कुमार निवासी राधानगर नई बस्ती थे। सभी से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी चोरी के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।