{"_id":"602eb9038ebc3ee978485338","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6127051160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल ने मारी टक्कर तो भिड़े दो पक्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल ने मारी टक्कर तो भिड़े दो पक्ष, सात घायल
विज्ञापन
खागा। जमीन को लेकर चल रही तनातनी गुरुवार की सुबह जरा सी बात पर और बढ़ गई। उकाथू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराकर कुल 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खागा कोतवाली के उकाथू गांव निवासी रामसेवक पासवान के घर के सामने आबादी की जमीन है। यहां पर रामसेवक व उसके परिवार के लोग उठते-बैठते हैं। यहीं पर कुछ समय से गांव के भगवानदीन यादव अपने घर के मवेशी बांध रहे हैं। जमीन पर अपने हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। गुरुवार की सुबह भगवानदीन का बैल रस्सी तोड़कर दौड़ने लगा। उसने वहीं पर बिछी रामसेवक की चारपाई को टक्कर मारकर पलटा दिया। इस बात को लेकर रामसेवक की पत्नी गंगा देवी व भाभी देवकी ने उलाहना दिया।
इतनी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर मारपीट हुई। इसमें रामसेवक पासवान के पक्ष से गंगा देवी, मीना देवी, देवकी घायल हो गईं। जबकि भगवानदीन यादव के पक्ष से बेला देवी, कृष्णा, सुनैना, ओमकार सिंह घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। घायलों का इलाज कराने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रामसेवक पासवान की पत्नी गंगा देवी की तहरीर पर रामराज यादव, ओमकार, हरिशंकर, कृष्णा, सुनैना व अनुराधा के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, जानलेवा धमकी व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जबकि भगवानदीन की तहरीर पर गंगा देवी, मीना देवी, देवकी देवी सहित छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, जानलेवा धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।