फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   covid 19,doctor

सिर्फ 30 दिन में कोरोना से 2230 बीमार

Wed, 12 May 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
covid 19,doctor
फतेहपुर। जितने कोरोना संक्रमित साल भर में सामने आए। लगभग ही उतने नए मामले 3 महीने में आ गए हैं। 30 दिन के दौरान ही संक्रमित मामलों की संख्या 2230 बढ़ गई। संक्रमण की जो रफ्तार फरवरी से पहले 3 प्रतिशत पर टिकी थी। वह मई के चालू महीने में ही चार प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई है। भले ही इस वक्त कोविड-19 संक्रमित मिलने की संख्या कम हो रही है लेकिन समय को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जनपद में तुलनात्मक दृष्टिकोण से 8 फरवरी 21 से 8 मार्च 21 के बीच की बात करें तो इस अवधि में जिले में सिर्फ नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। अचानक इसमें इजाफा हुआ। यही कारण रहा कि 8 मार्च से 8 अप्रैल 2021 के बीच यह संख्या बढ़कर 176 हो गई। 8 अप्रैल से 8 मई 2021 के बीच जिले में 2230 लोग कोरोना संक्रमित निकल आए।
विज्ञापन

संक्रमण की दर पर एक नजर...
तारीख - सैंपल - पॉजिटिव - प्रतिशत
---------------------------------------------------
फरवरी - 96706 - 3778 - 3.908
मार्च - 110756 - 3787 - 3.418
अप्रैल - 124629 - 3963 - 3.178
मई - 142910 - 6193 - 4.33
....................................................................
फतेहपुर। वैश्विक महामारी के दौर में जनता की लापरवाही भारी पड़ रही है। सरकार लगातार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर पर जोर दे रही है। इसके बावजूद इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में जिस कदर भीड़ उमड़ रही है। यहां पर सामाजिक दूरी को दरकिनार किया जा रहा है। तमाम खरीदार और दुकानदार बगैर मास्क के बाजार का हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यकीनन दूसरी लहर में अब तक काफी तेजी से संक्रमित मामले निकले हैं। यही कारण है कि मौजूदा वक्त जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की दर 4 फीसदी का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि इन दो-तीन दिनों में मामलों में कमी आई है। इस पर लगाम रखने के लिए जन सहभागिता जरूरी है।
- डॉ. के.के. श्रीवास्तव, नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed