{"_id":"60fc62938ebc3e581e3df327","slug":"councillor-questioned-dm-what-action-has-been-taken-on-complains-fatehpur-news-knp64220289","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर तीन महीने में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर तीन महीने में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत सभासदों ने तीन महीने पहले की गई शिकायत पर डीएम स्तर से क्या कार्रवाई हुई, इसका ब्योरा मांगा गया है। इसके लिए सभासदों ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया है।
नगर पंचायत ने बिना सभासदों को विश्वास में लिए चार मार्च को गुपचुप तरीके से टेंडर निकाल कर मात्र सात लाख पांच हजार में वाहन पार्किंग शुल्क का ठेगा उठा दिया था। सभासदों का कहना है कि खुले में टेंडर प्रक्रिया होती तो 25 से 30 लाख में टेंडर होता। ठेकेदार ने जब वसूली शुरू की तब सभासदों को मामले की जानकारी हुई। इस पर सभासदों ने हंगामा काटा था। टेंडर निरस्त कराने की मांग को
लेकर चार अप्रैल को आधा दर्जन सभासदों ने डीएम से शिकायत कर लाखों रुपये राजस्व की हानि होने और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी। तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक जांच नहीं कराई गई। इससे सभासदों ने जिला अधिकारी से जन सूचना के माध्यम से सूचना मांगी है कि सभासदों की शिकायती पत्र पर क्या कार्रवाई हुई है। जानकारी मांगने वाले सभासदों में महेश कुमार चौरसिया, राजेश बाजपेयी, आदित्य सिंह, रिजवाना खातून, रेशमा बाल्मीकि, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी शामिल हैं।