{"_id":"64176017fcc7208c8501f8d7","slug":"cosmetic-center-operator-made-a-victim-of-fraud-fatehpur-news-c-12-1-131422-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कास्मेटिक सेंटर संचालिका को ठगी का शिकार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कास्मेटिक सेंटर संचालिका को ठगी का शिकार बनाया
Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कास्मेटिक सामान की जगह खिलौना भरा गत्ता थमाकर संचालिका से दो ठगों ने 24 हजार की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा निवासी सज्जाक खान की बेटी रोशनी बेगम कास्मेटिक सेंटर की दुकान की संचालिका है। उसने बताया कि दुकान में पांच दिसंबर को मारुति वैन से दो लोग आए। दिल्ली से कास्मेटिक का सामान सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विश्वास में कास्मेटिक सामान का आर्डर दिया। इसके बाद 10 दिसंबर को वे लोग आए और दो गत्ते सामान दिया। सामान पैक था। उसे 24 हजार रुपये सामान के बताए। उसने फोन-पे से सामान का भुगतान किया। इसके बाद उसने गत्ता खोला तो उसमें बच्चों के खिलौने निकले। उसने कार सवारों के नंबर पर फोन किया।
शिकायत करने पर गालीगलौज की। आरोपी ने अपना नाम फिरोज अहमद बताया था। मामले की शिकायत साइबर सेल में की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।