{"_id":"609ad5288ebc3e68712cd7b5","slug":"corona-doctor-positive-fatehpur-news-knp62790998","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से ज्यादा घर में ठीक हुए कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से ज्यादा घर में ठीक हुए कोरोना मरीज
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई घरों में भी रहकर बेहतर तरीके से लड़ी जा रही है। यही कारण है कि कोविड हॉस्पिटल के इलाज से ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की तादाद से कहीं ज्यादा बेहतर रिकवर दर होम आइसोलेट की सामने आई है। मंगलवार को 37 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई।
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से आधिकारिक तौर पर 116 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 143923 सैंपल की रिपोर्ट में 6283 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिले में एल वन और एल टू श्रेणी के कोविड हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं। जिला कोरोना सेल की रिपोर्ट में मंगलवार तक 3452 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं जबकि आइसोलेट रह कर कोरोना संक्रमण से जंग जीतने वाली मरीजों की तादाद 3510 दर्शाई गई। मतलब साफ है कि कोविड-19 संक्रमण की गाइड लाइन पर अमल करके घरों में भी रहकर लोगों ने यह जंग जीती। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि रिकवरी रेट बेहतर बना होना अच्छी बात है। मौजूदा वक्त 400 से भी कम सक्रिय मामले बचे है।
.......
कोरोना संक्रमण पर एक नजर
...............
कुल लिए गए सैंपल - 146656
मिल चुकी रिपोर्ट- 143923
शुक्रवार मिली रिपोर्ट- 587
शुक्रवार मिले संक्रमित- 37
अब तक संक्रमित- 6283
अब तक ठीक हुए- 3452
घर में हुए ठीक- 3510
सक्रिय मामले-397
.....................