फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Corona bomb exploded in the district, 120 infected found ..

जिले में फूटा कोरोना बम, 120 संक्रमित मिले..

Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded in the district, 120 infected found ..
फतेहपुर। जिले में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 120 कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 354 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील कर रहा है, लेकिन भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर उलंघन जारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 7108 हो गई है। उन्होंने लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार सभी संक्रमितों के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

- जिले में अब तक कोरोना की रिपोर्ट
कुल नमूने-- 481294
प्राप्त रिपोर्ट--- 475747
सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट-- 1224
कुल कोरोना पुष्टि-- 120
कुल कोरोना मरीज-- 7108
कुल एक्टिव केस-- 354
सही हुए मरीज-- 3538
-19 हजार से अधिक ने लगवाई वैक्सीन
फतेहपुर। सोमवार को अलग-अलग आयुवर्ग के 19316 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वहीं 457 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
- इस तरह से जिलेभर में हुआ टीकाकरण -
आयु वर्ग - पहली खुराक - दूसरी खुराक
.........................................................................................
18-44 वर्ष - 6361 - 3946
45 वर्ष से अधिक - 1891 - 1731
60 वर्ष से अधिक - 322 - 338
15-17 वर्ष - 4727 - 000
बूस्टर डोज - 457
ओमिक्रॉन पर किया जागरूक, वाहन भी रवाना
बहुआ। क्षेत्र के बंधवा चौराहे पर सोमवार को कोविड-19 और ओमिक्रॉन वैरियंट से बचाव विषय पर गोष्ठी हुई। डॉ. हरीओम गौतम ने लोगों को ओमिक्रॉन वायरस से सतर्क रहने व उपचार के प्रति जागरूक किया। योग को दिनचर्या में शामिल करने की लोगों को सलाह दी। कोविड जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विकास सिंह, रामकिशोर पाल, मुन्ना सिंह, चम्मा महराज, गौरीशंकर सोनी, पप्पू सिंह, वीरू,सिंह, रामकुमार, सूरज, पवन कुमार और रामबाबू सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed