फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   container that killed two was removed from the highway after 33 days

Fatehpur News: दो की जान लेने वाला कंटेनर 33 दिन बाद हाईवे से हटा

Wed, 24 May 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
container that killed two was removed from the highway after 33 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औंग। दो लोगों को कुचलने वाले जानलेवा कंटेनर 33 दिन बाद हाईवे से हटवाया जा सका। गनीमत रही कि हाईवे की एक पट्टी पर खड़े इस कंटेनर से कोई हादसा नहीं हुआ। कंटनेर इस स्थित में खड़ा था कि जिससे दोबारा भी कोई हादसा हो सकता है। पुलिस और एनएचआई सुध नहीं ले रहे थे।

औंग थाने के पास 21 अप्रैल को गैस सिलिंडर लदे ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मारी थी। इसके बाद बेकाबू कंटेनर ने दो लोगों को कुचल डाला था। हादसे के बाद से कंटेनर फतेहपुर से कानपुर हाईवे पट्टी पर खड़ा था। अमर उजाला ने थाने के सामने खड़ा कंटेनर हादसे को दे रहा दावत शीर्षक से 23 मई के अंक में खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचआई और स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एनचआई कर्मियों के साथ क्रेन की सहायता से कंटेनर को थाना परिसर में खड़ा कराया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि एनएचएआई की रिकवरी टीम को बुलाकर ट्रक को हाईवे से हटवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed