{"_id":"5fc7cf3c8ebc3e5fab399819","slug":"construction-of-boundarywall-of-school-halted-in-land-dispute-fatehpur-news-knp597627291","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद की वजह से रुका बाउंड्रीवाल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद की वजह से रुका बाउंड्रीवाल का निर्माण
विज्ञापन
भिटौरा ब्लॉक के पिलखिनी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण जमीनी विवाद को लेकर रुक गया है। इस जमीन में गांव के कई किसानों की भूमिधरी जमीन है। जिन्होंने निर्माण कार्य कराए जाने पर आपत्ति जताई है।
पिलखिनी गांव के स्कूल की बाउंड्रीवाल 15 साल पहले पूर्व प्रधान रामआसरे लोधी ने कराई थी। तब स्कूल से जुड़ी भूमिधरी जमीन के बदले किसानों को ग्राम समाज की जमीन देने का वादा किया था और बाउंड्री का काम पूरा करा दिया था।
अब बाउंड्रीवाल का नवीनीकरण कराया जाना है। ग्राम प्रधान राजबहादुर मौर्य ने बताया कि विद्यालय के सामने की जमीन गांव के किसानों के नाम की भूमिधरी है। इस वजह से बाउंड्रीवाल निर्माण का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।