फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Congress protests against indecent comments against Colonel Sofia Qureshi

Fatehpur News: कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against indecent comments against Colonel Sofia Qureshi
फतेहपुर। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने विजय शाह मुर्दाबाद और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों के साथ मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि एक वरिष्ठ महिला सैन्य अधिकारी को आतंकवादियों की बहन कहना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका परिवार पीढ़ियों से सेना में देश की सेवा करता रहा है। उन्होंने इसे भाजपा की विकृत मानसिकता करार देते हुए मांग किया कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। इस मौके पर श्रवण गौड़, सुधाकर अवस्थी, शबनम शेख, देवी प्रकाश दुबे, शकीला बानो, आदित्य श्रीवास्तव, माधुरी रावत, बीरेंद्र सिंह चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed