{"_id":"6ad12695702ede48b60912f5","slug":"congress-leader-attempts-self-immolation-at-vikas-bhawan-commotion-ensues-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164580-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कांग्रेस नेता ने विकास भवन में की आत्मदाह की कोशिश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कांग्रेस नेता ने विकास भवन में की आत्मदाह की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन
फोटो-20-पेट्रोल के गीले कपड़े निचोड़ता कांग्रेस महासचिव। संवाद
फतेहपुर। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव व गाजीपुर कस्बे के प्रधान प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में बोतल से खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। डीपीआरओ पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कार्यालय पहुंच डीपीआरओ को भी साथ में जलाने की धमकी दी। कचहरी चौकी पुलिस ने उसे पकड़ा और गाजीपुर पुलिस के सुपुर्द किया है।
गाजीपुर कस्बे के मूल व शहर के हरिहरगंज निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ जब्बर सिंह का आरोप है कि वर्तमान प्रधान विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत में सड़क पर स्थित नुजूल की जमीन पर बिना डीएम के अनुमति के दुकानें बनवाईं। दुकानों के निर्माण में गलत तरीके से राज्य वित्त का 52 लाख रुपये खर्च किया गया।
करीब डेढ़ करोड़ में दुकानों को बेचा गया। प्रकरण की शिकायत के बाद दो साल से जांच चल रही है। जांच में प्रधान व सचिव के खिलाफ आख्या जांच अफसरों ने दी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि डीपीआरओ ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेकर रखी है।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध होकर आत्मदाह का फैसला लिया है। सूचना पर कचहरी चौकी इंचार्ज अनमोल सिंह विकास भवन पहुंचे। आग लगाते समय माचिस छीन ली। चौकी प्रभारी कांग्रेस नेता को चौकी लेकर पहुंचे। उनके कपड़ों से पेट्रोल निचोड़ा। गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता की समस्या के बारे में पूछताछ के बाद अधिकारियों के आदेश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
दुकानों के निर्माण पर उठे सवाल
सरकारी भूमि पर निर्माण कराया गया है तो भूमि का स्वामित्व किस विभाग के पास है। निर्माण की अनुमति किस आधार पर की गई। परियोजना को किस योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली। भूमि अभिलेखों, स्वीकृत नक्शे, कार्यादेश, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका और संबंधित सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट से सामने आ सकते हैं। विभाग के अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
प्रकरण में जांच चल रही है। रुपये लेने का आरोप कोई भी आसानी से लगा सकता है। 23 अक्तूबर तक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में प्रधान के पद को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो सात अक्तूबर को जवाब की नोटिस प्रधान को रिसीव कराई है। पूरे मामले की सीडीओ की ओर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
- रामशंकर वर्मा, डीपीआरओ।