{"_id":"2807066c8c2c86cca326dad910000503","slug":"conductor-test-included-11-thousand-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक परीक्षा में 11 हजार अभ्यर्थियों शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक परीक्षा में 11 हजार अभ्यर्थियों शामिल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचालक सामान्य चयन परीक्षा 2015 में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर परीक्षा पर नजर रखी।
विज्ञापन
जिले में परिचालक परीक्षा शहर के महात्मा गांधी महाविद्यालय, निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज, रामाअग्रहरि महिला महाविद्यालय, राम मनोहर यादव महाविद्यालय, ऋतुराज महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, बाबू राधेश्याम गुप्त इंटर कालेज, सरस्वती बाल विद्या मंदिर, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज, चंद्रा बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, प्ले-वे इंग्लिस स्कूल, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज व मां रामश्री उदय भान सिंह इंटर कालेज में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
परिचालक सामान्य चयन परीक्षा में 11574 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था। डीएम पुष्पा सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और मातहतों से निष्पक्ष परीक्षा कराने के निर्देश दिए। परिचालक परीक्षा के जिला प्रभारी एडीएम आलोक सिंह ने बताया कि करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई है। प्रश्नपत्रों को कड़ी निगहबानी में आयोग की टीम के जरिए पोस्टआफिस में जमा कराया गया है।
विज्ञापन