{"_id":"628e7258447d4370b90ace94","slug":"complane-gandgi-rajbha-fatehpur-news-knp6988557105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी: गंदगी से पटकर खत्म हुआ अढ़ौली रजबहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी: गंदगी से पटकर खत्म हुआ अढ़ौली रजबहा
विज्ञापन
अढ़ौली रजबहा, जहां उगी हुई है घास। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
धाता। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते अढ़ौली रजबहे का स्वरूप समाप्त हो रहा है। कई गांवों के किसानों को पानी देने वाली नहर अब गंदगी से पटकर खत्म हो चुकी है। इस कदर घास उग आई है कि बाहर से देखने पर मैदान सा नजर आता है।
धाता के गोपालपुर गांव के पास अढ़ौली होते हुए कौशांबी जनपद की सीमा तक जाने वाला अढ़ौली रजबहा मौजूदा समय में खत्म हो चुका हैं। करीब डेढ़ दशक पहले इसमें जरौली व किशनपुर पंप कैनाल दोनों का पानी नहर के जरिए आता था। गोपालपुर से जैसे ही करीब 400 मीटर आगे बढ़ेंगे तो इस रजबहे का असतित्व किस तरह से खत्म किया गया है, इसके निशान मिलने शुरू हो जाएंगे।
गंदगी के कारण यह पट गया है। विभाग ने खोदाई नहीं कराई इसलिए अब यह मैदान हो गया है और इस पर घास उग आई है। इस रजबहे में पानी न आने से अढ़ौली, लौधना, बक्सीपार आदि गांव के किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। जबकि गोपालपुर के पास, जहां से यह रजबहा नहर से जुड़ा हुआ है, वहां से 400 मीटर के बीच पानी ओवरफ्लो की स्थिति में रहता है और इसके बाद रजबहा बंद हो गया है। किसानों का कहना है कि अगर सफाई हो जाए तो पानी आगे तक जा सकेगा और इसका फायदा सभी को मिलेगा।