फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   complane,beti,aroop

बेची हुई बेटी घर लौटी तो पिता ने पीटकर शौचालय में बंद किया

Tue, 24 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
complane,beti,aroop
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर बेटी को बेचने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत युवती ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस से की है। पुलिस पिता को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देकर युवती ने बताया कि करीब15 साल पहले उसकी मां पिता से परेशान होकर घर छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई थी। वह दो बहनें हैं। पिता ने दूसरी शादी कर ली। छह माह पहले पिता ने गाजियाबाद में एक अधेड़ व्यक्ति से रुपये लेकर उसका सौदा किया।
विज्ञापन

फतेहपुर स्टेशन में सौदे की बात सुनकर वह डर गई। वह चुपचाप भागकर पारिवारिक दादी के यहां चली गई थी। कुछ दिन बाद वह घर लौट आई। एक हफ्ते पहले गाजियाबाद में ही एक दूसरे अधेड़ से रुपये लेकर शादी के बहाने पिता ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से जान बचाकर लौटी। पिता ने मारपीट कर उसे शौचालय में बंद कर दिया। चौकीदार और ग्रामीणों ने उसे बचाया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर पिता को थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

---------------
फोटो 35- अनीश शिवहरे
भांग ठेकेदार को पीटकर सिर फोड़ा
फतेहपुर। मंगलवार शाम अराजकतत्वों ने भांग ठेकेदार को पीटकर सिर फोड़ दिया। ठेकेदार ने मामले की चौकी में शिकायत की है। बांदा जिले के तिंदवारी निवासी अनीश शिवहरे ने बताया कि दुकान पर वह हिसाब लेने गए थे, जहां एक ग्राहक दबंगई दिखाकर भांग मांगने लगा। विरोध करने पर उसने अपने 10-15 साथियों केे बुला लिया। उसे दुकान से भिटौरा बाईपास चौराहे की ओर उठा ले गए। लाठी-डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed